मेरे, तेरे या किसी के भी
सपनों का घर का अर्थ यही कि
वह है ही सपनों तक सीमित
यथार्थ के धरातल पर जो
होने लगें सपने फलीभूत
फिर तो कहने ही क्या
ऐसा होता भी है
कुछ भाग्यशाली लोगों के साथ लेकिन
किस्मत अधिकतर साथ नहीं देती है
सपनों के घर की चाहत
किसे नहीं होगी
इससे तात्पर्य यह
कुछ ऐसा जो सबसे सुंदर हो
खुद में परिपूर्ण हो
जो अतुलनीय हो
सच में ऐसा कुछ हो पाये तो
अहोभाग्य
न हो तो सपनों में इसे साकार
करने का हक तो कोई
बड़ी से बड़ी ताकत भी
खुली आंखों से सपने देख पाने की हिम्मत करने वालों से
छीन सकने का
सामर्थ्य नहीं रखती।
0 Comments