आसमान के बादल मुझसे कह रहे हैं कि


0

आसमान से
बादल उतर आयें हैं
मेरे घर आंगन में
मुझसे कह रहे हैं कि
आज उनकी तीव्र इच्छा हो रही है कि
वह आसमान से जमीन पर न बरसे
अपितु
आसमान से जमीन पर उतरकर और
वह भी खास तौर पर मेरे घर में और
वह चाहते हैं कि
वह मेरे आंगन को गीला कर दें
अपनी बारिश की बौछारों से सराबोर
कर दें
मेरे आंगन के सूनेपन को मिटा दें
उसकी मिट्टी को अपने प्यार की
सौगात दें
उसे हरा भरा कर दें
उसकी बगिया की
क्यारियों में
नये पौधों को उगा दें
नई कलियों को चटका दें
नये फूलों को महका दें
धरती की बरसों से जागी हुई
प्यास को तृप्त कर दें
जीवन की पृष्ठभूमि पर
एक नये अध्याय की शुरुआत करें
पिछला जो बीता हुआ कल था
उसकी दर्द भरी यादों को
हमेशा के लिए बिसरा दें।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals