कोई दास्तान जो लिखी तो गई थी पर


0

एक किताब ऐसी भी
जिसके हर पन्ने पर लिखी
एक ही कहानी
किताब का शीर्षक जो
वही उसकी हर कहानी का शीर्षक भी
कहानी का सार भी कुछ खास नहीं
सच में कुछ लोगों की जिंदगी में
सारी उम्र बहुत हलचल रहती है
बहुत सारी उथल-पुथल
बहुत सी कहानियां होती हैं
लिखने के लिए
कहने के लिए
सुनाने के लिए और
कुछ की जिंदगी
एकदम शांत
सफर के पहले बिंदु से आखिरी
बिंदु तक
बिना किसी शोर के
बिल्कुल खामोश
एकदम स्थिर
जैसे कहीं कुछ घटित नहीं हुआ
तमाम उम्र
इस जिंदगी की किताब और उसकी
कहानियों का शीर्षक
ऐसा है जैसे
पानी की सतह पर
हवाओं की रवानी से लिखी
कोई दास्तान जो
शायद लिखी तो गई थी पर
पढ़ने में नहीं आ रही।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals