यह आसमान
ठहरा हुआ है या
चल रहा है
यह आसमान
खामोश है या
कुछ कह रहा है
यह आसमान
जमीन पर उतर रहा है या
बादलों संग हवाओं में उड़ रहा है
यह आसमान
परिंदों का आशियाना है या
आशाओं का हर सुबह उगता एक सवेरा है
यह आसमान
रंगों की बरसात है या
रोशनियों का एक सागर
यह आसमान
ईश्वर का मंदिर है या
आत्माओं का एक मेला
यह आसमान
कोई जन्नत है या
ख्वाब एक अधूरा सा
यह आसमान
सूरज, चांद, सितारों का
ठिकाना है या
रैन बसेरा एक डूबते हुए सूरज का
यह आसमान
देखा जाये तो
एक आसमान ही है
आसमान कुछ बोल पाये तो
इससे पूछ कर देखे कोई कि
इस बारे में यह क्या कहता है।
0 Comments