अपनी बगिया के फूलों में से


0

किसी परिवार के होने का
महत्व तभी है
जब इसका हर सदस्य
खुश हो
हर किसी के चेहरे से
प्रसन्नता एक शहद की भांति टपके सबके लबों पर मुस्कुराहट
एक झील में खिले कंवल सी खिले परिवार का कोई एक सदस्य
कहीं गर हो परेशान, दुखी या
किसी कारणवश प्रताड़ित तो
फिर वह परिवार एक खुशहाल परिवार की श्रेणी में नहीं आ सकता
परिवार की परिभाषा ही यह है कि इसमें हर सदस्य को शामिल करें
किसी की अवहेलना न करें
अपनी बगिया के फूलों में से
किसी एक, दो या अनेक को
सूरज की रोशनी,
हवा,
पानी आदि से महरूम
न करें
उन्हें भी अपने साथ शामिल करें
उन्हें किसी अंधेरे,
सीलन भरे,
घुटन भरे,
एकांत,
भयावह घने जंगल में
तन्हा भटकने के लिए
न छोड़ें।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals