मुझे एक धड़कता हुआ दिल चाहिए


0

मुझे एक दिल चाहिए
एक धड़कता हुआ दिल लेकिन
इस तकनीकी रूप से विकसित दुनिया में वह विलुप्त हो गया
किसी डायनासोर की ही ज्यादातर प्रजातियों की तरह
मुझे एक रिश्ता चाहिए जो
मेरे मन में उठती गिरती
भावनाओं की लहरों के मर्म को
समझ सके लेकिन
इस युग में तो लगता है
रिश्तो का भंवर एक भ्रम बनकर ही सबकी आंखों के सूखे समुन्दर के किनारे पर कहीं एक पत्थर का आंसू बनकर ठहर गया
मुझे एक आकाश चाहिए
उसमें उगता हुआ एक चांद
चाहिए
सूरज, सितारा, बादल का टुकड़ा,
पंछी आदि
सागर का हिलोरें भरता
किनारा चाहिए
मुझे सुबह शाम
खुली ताजी हवा में सैर करने के लिए एक हरियाली भरा बगीचा चाहिए
उसमें खिलते हुए सुगंधित
फूलों की बहार चाहिए
मुझे किसी से अपनी दिल की
बातें करने के लिए
कोई आदमी चाहिए
मुझे कोई दोस्त चाहिए
कोई पड़ोसी
कोई रिश्तेदार
उनके घर जाकर या उन्हें
बुलाकर कुछ पल बतियाने को
मुझे पेड़ पर लटके फल
तोड़कर खाने हैं
किसी ठेले पर खड़े होकर
कोई स्वादिष्ट पकवान
खाने हैं
मुझे किसी से मिलना है
मुझे किसी से बोलना है
किसी के साथ घूमना है
खेलना है
कूदना है
शरारतें करनी हैं
आवारा सड़कों पर घूमना हैं
दुनिया भर के रिश्ते जो
बिखर गये ताश के पत्तों से
उन्हें फिर से एक इमारत सा
जोड़ना है
जिंदगी मिली है तो
उसे जीना है
वही पुराने अंदाज में
विकसित तकनीक के प्रभाव में
आकर
हम मानव जाति को लंगड़ा लूला, अपाहिज, पंगू नहीं बनना है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals