जिंदगी तेरी मेरी कहानी है


0

गीत के बोल हों सरल लेकिन
जिनमें बहती हो जिंदगी की गहराई
मन में उतर जाते हैं
जीवन की अहमियत और फलसफे को
बड़े ही खूबसूरत अंदाज में बयां करते हैं
हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं
लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं
जीने का एक धड़कते दिल सा
अंदाज ए बयां बन जाते हैं
जिंदगी क्या है
एक प्रेम भरा कोई गीत
मौजों की रवानी
तेरी मेरी कहानी
इससे परे यह कुछ भी तो नहीं
इस जीवन की उम्र बहुत छोटी है
दो पल के जीवन से
इक उम्र चुरानी होती है
कोई कुछ पाता है तो कुछ खोकर
कुछ खोता है, कुछ पाकर
जिंदगी तो एक सफर है
जिसमें एक मुसाफिर की तरह
कोई आयेगा तो कोई जायेगा
दुनिया की भीड़ में
एक दूसरे का सहारा बनो
एक दूसरे का हाथ थामो
एक दूसरे का किनारा बनो
आंखों में आशाओं का
समुन्दर सा लहराता पानी भरो
सुख और दुख जीवन के
दो पहलू हैं
दुख के बादल मन के आकाश पर
छायेंगे लेकिन
जल्द ही ढल जायेंगे
बड़े से बड़े तूफान आते हैं
जीवन में दिल तोड़ती त्रासदियां होती हैं लेकिन
समय के साथ एक दिन फिर सब
सामान्य हो जाता है
कोई एक बार जो इस दुनिया
से विदा ले ले तो
वापिस नहीं आता
कुछ रह जाता है शेष तो बस
उसकी परछाइयां,
उसकी निशानियां,
उसकी अंतहीन यादें।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals