मां


0

जन्म दिया है जो मुझे
इस धरती पर आसमान से जो उतारकर लाई हो
यह अजब गजब दुनिया की सैर जो कराना चाहती हो तो
मां
मेरा हाथ जो तुमने थामा है
उसे उम्र भर कभी मत छोड़ना
मुझे जिंदगी के सफर में बीच राह
कहीं तन्हा मत होने देना
इस संसार की भीड़ में मेरी अंगुली कसकर पकड़े रहना
मां
मुझे तेरी गोद चाहिए
एक सुकून भरी नींद सोने के लिए
मां
मुझे तेरा आंचल चाहिए
अपने आंसू पोंछने के लिए
मां
मुझे तेरा सानिध्य चाहिए
भगवान की कमी दिल में
पूरी करने के लिए
मां
मुझे तू हर पल दिखती रहनी
चाहिए
तेरे मंदिर के कपाट कभी बंद नहीं होने चाहिए
मुझे निरंतर तेरे भव्य रूप के दर्शन चाहिए अपने जीवन में सांसें भरने के लिए।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals