मुझे रावण की तरह दस सिर और बीस कान दे दो


0

काश मैं रावण होती
होते मेरे दस सिर और
बीस कान
सुन पाती फिर मैं सबकी दास्तान
हर कोई अपने दिल की कहानी सुनाना
चाहता है लेकिन
उसे सुनने को कोई नहीं होता तैयार
किसी के पास समय नहीं होता
किसी की इच्छा नहीं
किसी के दिल में गुंजाइश नहीं होती
मैं अकेली
एक सिर दो कानों वाली
कैसे सुन लूं सबके मन की व्यथा
जबकि सच यह है कि
सुनना चाहती हूं
हे भगवान
मुझे रावण की तरह दस सिर और
बीस कान दे दो या
इतनी क्षमता कि इस कार्य को
मैं सफलतापूर्वक संपादित कर सकूं।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals