मैं जिंदा हूं
सही सलामत हूं
मेरी फिक्र करने वाले अभी भी इस दुनिया में हैं और
ऐसा ही आगे भी रहेगा
इसका मुझे खुद को बार-बार यकीन दिलाना पड़ता है
आजकल का माहौल ठीक
कहां है
कुछ भी अप्रत्याशित कभी भी
किसी के साथ घटित हो सकता है तो ऐसे में मन तो आशंकित होगा ही आजकल के जमाने में
दो-चार अच्छे लोगों का साथ
मिल जाये तो
खुद को बहुत भाग्यशाली समझना आजकल की त्रासदी देखिए कि
कुछ अभागे लोगों के नसीब में
इतना भी नहीं होता
जो मिला है
उसमें सब्र कर
भगवान का धन्यवाद कर और
उन अच्छे लोगों का भी जो
अब तक के तेरे जीवन के सफर में
तेरे साथ हैं।
0 Comments