मेरी स्कूल बस
लेती मुझे घर से
पहुंचाती मुझको मेरे स्कूल
हिफाजत से
स्कूल की छुट्टी होने पर
वापस पहुंचाती मुझे मेरे घर तक
यह घर से स्कूल तक का फिर
स्कूल से घर तक का सफर
बहुत आनंदित करता है
स्कूल में पढ़ना पढ़ता है लेकिन
स्कूल की बस में दोस्तों संग मस्ती करने का भी
अवसर मिलता है
स्कूल की यूनिफॉर्म में सजे
फूलों से बच्चे हम
एक ही परिवार के सदस्य से प्रतीत होते हैं
किसी के मन में कोई भेदभाव नहीं होता सब प्रेम का राग अलापते
एक बाग के पेड़ की एक डाल पर ही बैठे पंछियों से
लगते हैं
सबके पास बस्ते होते हैं
बस्ते के अंदर
किताबें, कॉपियां, पेंसिल बॉक्स
पेंसिल बॉक्स के अंदर
पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर,
कलर्स आदि
लंच बॉक्स और पानी की
थर्मस भी
लंच बॉक्स के अंदर
भांति भांति के स्वादिष्ट व्यंजन भी तरह-तरह के साथ में स्नेक्स,
टॉफी, चॉकलेट, चिप्स आदि भी
सब मिल बांटकर साथ में खाते,
खेलते, पढ़ने, हंसते, बतियाते,
खिलखिलाते, चहचहाते, लड़ते झगड़ते सब कुछ तो सब एक साथ
मिलकर साथ-साथ करते
हम साथ साथ हैं स्कूल बस के इस
सफर में
भगवान ने चाहा तो
यह सफर चलेगा आगे भी
जीवन की डगर पर भी
दूर तलक।
0 Comments