एक पाती ऐसी प्यार की सौगात होती है जो


0

एक पाती तुम्हारे नाम की
शायद हो तुम्हारे कुछ काम की
पाती में जो कुछ है लिखा
हो सकता है
तुम तक जो पहुंचे तो
उसका हर एक शब्द
तुम्हारे मन में कहीं गहरे उतरे और तुम्हारा मेरे से एक दिल का रिश्ता
हमेशा के लिए जुड़े और
गर यह संभव न हो पाये तो
एक पाती ऐसी प्यार की सौगात होती है जो
बरसों बाद भी
कभी किसी की याद सताने पर खुले तो मन में एक यादों की दर्द भरी टीस उभारने के लिए काफी होती है
किसी का कभी साथ न हो तो
उसकी याद भी काफी होती है
उसकी पाती के माध्यम से
उसका सानिध्य पाने को।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals