कल क्रिसमस है और
आज क्रिसमस या बड़े दिन की पूर्व संध्या अगर मैं आज तैयार हूं हर तरीके से तो कल क्रिसमस के जश्न में कोई कमी
नहीं होगी
क्रिसमस को लेकर मेरी निश्चितता बढ़ जायेगी और
वह आज भी और कल भी मनेगा
मेरे परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों
के साथ पूरे जोश-ओ-खरोश से
यह समय उत्सव का है
प्यार जो दिल में रहता है बंद साल भर किसी के लिए
उसे बाहर निकालकर
दर्शाने का है
सबको गले लगाने का है
उन्हें अपनेपन का अहसास
दिलवाने का है
भगवान से जो आत्मा का
रिश्ता होता है
उसका प्रसाद अपने आगंतुकों से
बांटने का भी है
सबको साथ लेकर चलना है
किसी को भी बीच राह में तन्हा
छोड़ना नहीं है
क्रिसमस का जश्न एक या दो
दिन नहीं
आने वाले साल के
हर दिन मनाना है
सबको प्यार देना है
सबसे प्यार पाना है
सब पर प्यार लुटाना है
यह संकल्प तो एक बार नहीं
बार-बार दोहराना है।
0 Comments