ऐसा क्या है जो रहस्य से भरा नहीं है


0

जन्म से लेकर मृत्यु तक
यह जीवन और
मृत्यु के उपरांत
एक अन्य जीवन
यह सब घटनायें रहस्यवादी हैं
ऐसा क्या है जो रहस्य से भरा नहीं है
यह अलग बात है कि
जो कुछ हम अधिकतर देखते, सुनते या महसूस करते रहते हैं
उसकी हमें आदत पड़ जाती है और
हमें लगता है कि हम उसके बारे में
काफी कुछ जानते हैं
शायद उससे भी अधिक लेकिन
सच तो यह है कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं
यह बहुत विस्तृत और अनंत है
इसे सीमाओं में बांधना संभव नहीं
देखा जाये तो हम सब किसी भी
बात को लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं रखते
यह हास्यास्पद है कि
अपने आप को किसी भी क्षेत्र का महारथी ठहराने के दावे ठोकते रहते हैं जीवन और इससे जुड़ी
किसी भी क्रियाकलाप को जानना
बहुत पेचीदा है
कभी कोई किसी ठोस सही नतीजे पर पहुंच नहीं पायेगा
चाहे तो वह कितनी भी कोशिश कर ले यह ब्रह्मांड बहुत विशाल है
हमारा अस्तित्व इसमें कण मात्र है
जीवन की यात्रा बहुत छोटी है
पलक झपकते ही जीवन समाप्त हो जाता है
हाथ कुछ नहीं आता
यह सही प्रकार से व्यतीत हो जाये
उतना ही काफी है
एक सामान्य मनुष्य के लिए तो
यह सही और समझदारी का निर्णय है कि
वह किसी भी रहस्य को जानने की
कोई खास कोशिश न करे
उसके हाथ अंततः कुछ लगेगा नहीं
समय अलग व्यर्थ होगा
उसके लिए बेहतर विकल्प है कि वह केवल
इतना ज्ञान बटोरे और
उसे प्रयोग में लाये जिससे
उसका जीवन एक व्यवस्थित,
सफल और सुचारू रूप से चल सके।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals