किसी सवाल का जवाब नहीं बस सच्चा प्यार खोजो


0

सवालों के जवाब जो

हर तरफ से मिलने बंद हो जायें तो 

सवाल पूछना ही बंद कर देना चाहिए 

किसी सवाल के जवाब जो कभी मिलते भी हैं तो

कौन से मन मुताबिक होते हैं

इस दुनिया में

ऐसा कौन एक भी आदमी है जो

दूसरे का ख्याल रखता हो

दिल रखता हो

उसे प्यार करता हो

अपनेपन का जो अहसास हो

दिल की गहराइयों से तो

बेवजह के न जाने कितने सवाल

किसी के जेहन में कभी उठेंगे ही नहीं 

क्यों किसी को फिर तलब

जगेगी कि कोई उन्हें

इत्मीनान से सुने और

उनके मुताबिक जवाब दे

इस सवाल जवाब के खेल से पर

हर किसी को खुद को ऊपर उठा लेना चाहिए

कोई तुम्हारे मन का करे और

तुम्हारे करीब आकर

तुम्हारे कान में कहे

कोई सवाल पूछने को तो

खुद में इतना संयम भर लो कि

कह दो उसे दूर जाने के लिए

न कोई सवाल पूछो

न उसको सुलझाने में उलझो

दूर चले जाओ इन पहेलियों से

किसी समस्या का कोई हल न खोजो 

किसी सवाल का कोई जवाब नहीं

ढूंढना चाहते हो

तलाशना चाहते हो

पाना चाहते हो तो

बस कहीं भी कैसे भी थोड़ा सा

सच्चा प्यार खोजो।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals