तेरी यादों का सिलसिला
लगता है
कभी थमेगा नहीं
तू जीवन के किसी मोड़ पर
अब शायद कभी मुझे मिलेगा नहीं
तुझसे मुलाकात अब इस जहां में तो
नहीं होगी
मैं कहां जाऊं जहां तेरी मोहब्बत भरी नजर की मुझ पर बरसात होगी
तुझ तक पहुंचने के लिए
मुझे लगता है कोई एक नया रास्ता ही चुनना होगा
यह जमीं का मकां छोड़ना होगा और
आसमां में सितारों के बीच तुझे कहीं तलाशना होगा।
0 Comments