हो सकता है एक दिन ऐसा भी आये कि


0

हो सकता है

मेरे मन जैसा कुछ घटित हो जाये

यह भी हो सकता है कि

समय का तेज प्रवाह मेरे खिलाफ चला जाये

कभी भी कुछ भी हो सकता है लेकिन हर समय आशंकित होकर

कोई हाथ पर हाथ धरे तो नहीं बैठ सकता

प्रयास तो निरंतर करते रहने पड़ेंगे

जीवन में

आशा या निराशा के झूले में

बिना झूले

सफलता या असफलता को

दरकिनार कर

मोह माया सब त्याग कर

कर्तव्य पथ पर निष्ठापूर्वक तो

आगे बढ़ते रहना है

हो सकता है

मंजिल पर सपने सजे हुए

मिलें

यह भी हो सकता है कि

वह मिलें एक धराशायी

अवस्था में लेकिन

सपने देखना और

उन्हें पाने की जिद करना तो

फिर भी नहीं छोड़ना है

हो सकता है एक दिन ऐसा भी

आये कि

मैं ख्वाबों की मंजिल के पीछे

न भागूं बल्कि

वह भागें मेरे पीछे मुझे पाने की

एक होड़ दिल में समेटे।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals