भगवान की अदालत से


0

कोई समय ऐसा नहीं

जब मेरे मन में सजी अदालत का

दृश्य मेरी आंखों के सामने

एक चलचित्र सा न चलता रहता हो

यहां सारी सत्ता का मालिक

भगवान होता है

भगवान का अर्थ सरल भाषा में

यह है कि ऐसी कोई परम

शक्ति जिसमें हमारा अटूट

विश्वास हो

मैंने तो अपना जीवन

समर्पित कर दिया प्रभु के चरणों में

वह सब जानते हैं कि

सत्य क्या है और असत्य

क्या है

मुझे विश्वास है कि

कोई अदालत करे या न करे

लेकिन भगवान की अदालत से

मुझे एक दिन न्याय अवश्य

मिलेगा लेकिन

उसमें किसी का अहित न हो

यही प्रभु से गुजारिश है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals