अमर प्रेम


0

मैं फिर कहूंगी

बार बार कहूंगी

इस बात को मरते दम तक

दोहराती रहूंगी कि

मां बाप के जैसा

इस संसार में कोई दूसरा नहीं मिलता 

कभी नहीं मिलता

उन जैसा कोई हो ही नहीं सकता

मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए क्या जाते हो

सबसे पहले सुबह उठकर अपने मां बाप के चरण स्पर्श करो

उनका आशीर्वाद लो

उनके दर्शन करो

अपना दिन शांतिपूर्वक व्यतीत करो 

जीवन को सफल करो

उनके न रहने पर

सुबह शाम

दिन रात

हर घड़ी, हर प्रहर

उनका स्मरण करो

उनके निश्चल प्यार को 

अपनी नस नस में 

एक गंगा जल सा ही 

प्रवाहित करा हुआ पाओ

उनकी यादों को अपने दिल की

गहराइयों में एक सागर सा उतारो

उनकी पुण्य आत्मा का स्पर्श

अपने तन के हर अंग पर पाओ

उन्हें कभी मृत मानकर अपने से अलग मत करो

उन्हें जीते जी या 

उनके जाने के बाद 

भरपूर प्यार करो और

अपने मां बाप के प्रति प्रेम को 

आने वाली सदियों तक के लिए 

अमर कर दो।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals