मुझे गर्व है खुद पर कि


0

गर्व है

मुझे अपने मां बाप पर

जिन्होंने मुझे जन्म दिया और

मुझे इस धरती पर लाये

मुझे अच्छी शिक्षा दी

अच्छे संस्कार दिये

अच्छी तरह से मेरी परवरिश करी

सब कुछ तो अच्छा था

जब तक वह थे

आगे भी रहेगा क्योंकि

उनका प्यार मेरे साथ है

मुझे गर्व है

खुद पर कि

मैं उनकी बेटी हूं

मैं दो अच्छे इंसानों की

एक अच्छी संतान हूं

जो मेरे संपर्क में आयें

उन्हें मैं कुछ अच्छा दूं

उनसे कुछ अच्छा ग्रहण करूं

कुछ अच्छा सीखूं सिखाऊं  

मेरी बस यही एक छोटी सी पर

महान हस्तियों और दूर तक अपनी छाप छोड़ते

परिणामों को जन्म देने वाली

एक इच्छा है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals