तुम्हारा पत्र


0

तुम्हारे पत्र ने

अभिभूत किया मुझे

जीवन के खाली कैनवास पर

प्यार का हर एक रंग भरा इसने

जीवन का अर्थ समझाया

जीवन जीने का मन में प्रेरणा का बीज उपजाया

भटके हुए रास्ते को नई दिशा दी

जीवन की मुरझाई बगिया में

नये सूरज का एक सुनहरा जगमगाता दीप

जलाया

तुम्हारे पत्र का एक एक अक्षर

सच्चे मोती समान

प्रेम का यह एक गहरा सागर

अपनेपन का यह एक आकाश अनंत

प्रेम के दीपक की जगमगाती सी

यह तो एक लौ

समय की आंधी में भी

न बुझेगी कभी

इसकी आस्था की प्रज्वलित लौ।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals