जीवन की सफलता


0

मेरे लिए सफलता

पैसा कमाना,

एक बड़ा आदमी बनना,

एक महल नुमा बड़ा घर बनाना

गाड़ी, जेवर, ऐशो आराम,

दुनिया भर की भौतिक सुविधाओं

को जुटाना

अच्छा खाना पीना, घूमना फिरना,

महंगे शौक पालना

पैसे को बर्बाद करना

फैशन करना

नाम कमाना आदि

नहीं है

मेरे लिए सफलता है

एक सीधे सादे तरीके से जीना

उच्च शिक्षा प्राप्त करना

खुद के स्वास्थ्य के प्रति

जागरूक रहना

खुद को सशक्त करके

अपने परिवार और

अपने परिचितों की

देखभाल करना

उनका मनोबल बढ़ाना

उनके सुख दुख में उनका

साथ देना

सबसे अच्छा व्यवहार करना

सबको उचित सम्मान देना

जितना संभव हो पाये

उतना किसी कार्य क्षेत्र में

अपना योगदान देना

कोई मुझे अच्छा माने

यह सोचकर नहीं बल्कि

दूसरों के काम आकर

उनके चेहरों पर मुस्कान देखना और

खुद भी थोड़ा बहुत संतुष्ट

हो लेना

यही जीवन की सफलता है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals