हर पल महत्वपूर्ण है


0

जिंदगी
एक बहती हुई समय की नदी ही तो है और
पलों की एक श्रृंखला से बंधी हुई
पल पल करवट लेती है
पल पल अपना रंग बदलती है
इस पल एक बुलबुले सी उभरती है अगले पल एक बुलबुले सी फूटती है
एक सुखद पल में अपने पानी की
सतह पर तैरती नैया और
उसमें सवार यात्रियों को सकुशल
पार लगाती है
किनारे पर पहुंचाती है
उनके रास्तों
उनकी मंजिल
उनके घरों तक उन्हें पहुंचती है
एक त्रासदी का पल यह भी होता है कि किसी नाव को ठीक किनारे पर लगने से पहले
डूबा देती है
उसमें बैठी सवारियों को मौत के
घाट उतार देती है या
उन्हें गहरी या मामूली चोटें
पहुंचाती है
हर पल महत्वपूर्ण है
बस यही दुआ करें कि सब कुशल मंगल बीत जाये
कभी किसी पल का कहर इतना भयावह होता है कि
किसी की जिंदगी का रुख हमेशा के लिए बदल के रख देता है
जो समय या पल सामान्य है
उनका भरपूर सदुपयोग करें
जो समय बीत गया
वह दोबारा कभी लौटकर वापस नहीं आयेगा
इस पल जिंदगी साथ खड़ी होती है
एक हमराही की तरह
अगले ही पल मौत खड़ी होती है
एक काली भयानक परछाई की तरह
इस पल दर्पण में झांकता चेहरा
दर्पण से ज्यादा चमकता दिख रहा
होता है
अगली ही पल दर्पण चेहरे की कुरूपता देखकर चटक कर टूट कर यहां वहां बिखरता है
इस पल कोई काम बन रहा होता है अगले ही पल वही काम बिगड़ रहा होता है
समय बड़ा बलवान
यह कहावतें यूं ही तो नहीं बन गई
इस पल कोई मिल रहा होता है
अगले पल कोई बिछड़ रहा होता है
इस पल कोई साथ होता है तो
लगता है कि यह हमेशा के लिए है लेकिन
किसे पता होता है कि वह
अगले ही पल हमेशा के लिए
जुदा हो रहा होता है
खुद से भी, सबसे भी और
इस दुनिया से भी।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals