समय के दर्पण में


0

कल जो था

वह गुजर गया

अच्छा था या बुरा

इस बात को बीत जाने दो लेकिन

हर जाते हुए पल से

एक सीख अवश्य लो

कोशिश करो कि जो गलती

एक बार कर बैठे थे

उसे न दोहराओ

जो पल खुशनुमा थे

उन्हें याद करो और

एक फूल से महकते हुए खिलो

रात्रि के अंधकार में एक चांद से

चांदनी बिखेरते चमको और

हर सुबह एक नया तेज लिए

सूरज से ही आकाश के

हृदय स्थल में अपना सीना

चौड़ा कर गर्व से उदित हो  

यह जीवन का जो पल

तुम्हारे हाथ में है

वह सबसे महत्वपूर्ण है

इस पल या हर आने

वाले पल का सदुपयोग

करना तुमने समय रहते नहीं सीखा तो 

एक दिन तुम्हें बहुत पछतावा होगा

जो समय गुजर गया

वह फिर लौटकर कभी नहीं आयेगा 

समय के दर्पण में

स्वर्णिम यादों के पलों को

संजो कर रखो

तुम्हारे लिए जो कुछ भी दुखदायी हो

उसे तत्काल प्रभाव से

भुला दो और

अपने जीवन की राह पर

जो पल आ रहा है और

यही पल पलक झपकते ही चला भी जायेगा को ही 

साथ लेकर खुद की सांसों में 

हौसले का दम भर कर 

आगे बढ़ो।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals