यह पलों की श्रृंखला एक रेत की धार सी


0

पलों का फिसलना तो
बदस्तूर जारी होता है
यह कभी कहां ठहरते हैं
एक तितली किसी फूल पर
एक बार को तो भी बैठ जाती है
कुछ पल के लिए और
चुपके से उसके पास जाने पर
पकड़ में भी आ जाती है लेकिन
यह पल
यह पलों की श्रृंखला
यह समय तो
एक रेत की धार सा ही
बंद मुट्ठी से फिसलता चला
जाता है
किसी की पकड़ में
काबू में
कैद में कभी नहीं आता है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals