चलो हम सब
साथ में मिलकर
अपनी एक तस्वीर कैमरे में कैद करते हैं
जब कभी हम साथ नहीं होंगे तब
याद रखना यह बात सभी कि
यह तस्वीर ही एकमात्र वह साधन होगी जो
हमें एक दूसरे की याद दिलवायेगी
एक दूसरे के करीब लायेगी
एक दूसरे से हमारी मुलाकात करवायेगी
एक दूसरे के दिल से होकर
प्रेम के स्पर्श भरी फुहार
गुजर पायेगी
एक दूसरे की रूह में हमारी
स्नेह की भावना
पूर्ण रूप से उतर पायेगी
एक दूसरे में खोये हम
वादियों की हरी भरी सुंदरता को भी
कहीं भुलाये बैठे थे।
0 Comments