मेरे प्यारे मॉर्निंग वॉकर
तुम्हारा साथ जब से छूटा है
मेरी तो स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों में इजाफा हो गया है
तुम्हें मैंने सालों पहले
दरियागंज, दिल्ली से खरीदा था
कुछ वर्ष पूर्व कुछ शरारती बच्चे
हमारे घर आये और
मेरे थोड़ा सा इधर उधर होने पर
तुम पर उछल कूद मचाने लगे जिससे तुम्हारा स्विंग पार्ट क्षतिग्रस्त हो गया किसी कारणवश मैं इसकी न तो
मरम्मत करा पाई और
न ही इसे नये सिरे से खरीद पाई ऑनलाइन मंगवा सकती हूं
इसे मैं लेकिन
उसमें मुझे संतुष्टि नहीं होती
मॉर्निंग वॉकर एक स्वास्थ्य मशीन है
जो गोल्डफिश मूवमेंट के सिद्धांत पर आधारित है
यह मशीन 15 मिनट में तेज चलने के समान लाभ देती है
यह मशीन झूलती हुई गति से पूरे शरीर को हिलाती है जिससे रक्त संचार में सुधार होता है और शरीर को ऑक्सीजन मिलती है
मॉर्निंग वॉकर का उपयोग करने से
वजन कम करने, हृदय और मांसपेशियों को मजबूत बनाने और तनाव कम करने में मदद मिलती है
यह मशीन उपयोग में आसान है
इसका इस्तेमाल हर उम्र के लोग कर सकते हैं बिना किसी साइड इफेक्ट के यह एक सरल और प्रभावी तरीका है जो सेहत को बेहतर बनाता है
मैंने तुम्हारा इस्तेमाल
एक लंबे समय तक किया और
पाया कि तुम किसी के भी
स्वास्थ्य को बनाये रखने में
बेहद प्रभावशाली हो
मैं तुम्हें एक सही जगह जो
दिल्ली ही है से खरीदना चाहती हूं जो एक लंबे समय से टलता जा रहा है
तुम्हें मैं सच में दिल से
एक बार फिर से अपनाना चाहती हूं
तुम मेरा भरपूर ख्याल रखती हो
इसमें कोई दो राय नहीं।
0 Comments