मेरे घर का मुख्य प्रवेश द्वार


0

मुझे मेरे घर का
मुख्य प्रवेश द्वार
किसी मंदिर के
मुख्य द्वार से कम नहीं
लगता
इसका कारण स्पष्ट है
यह मेरा घर है
जहां मैंने जन्म लिया
जहां मेरे जीवन का
अधिकांश समय
व्यतीत हुआ
जहां मैं अपने माता-पिता और
अपने परिवार के
साथ रही
मैंने उन्हें महसूस किया
उनका स्नेह पाया
उन्हें धरती पर एक भगवान सा
ही माना
इस संसार में सबसे अमूल्य
माना
उन्हें पूजा
उन्हें सराहा
उनके मूल्यों को अपने
जीवन में उतारा
प्रभु के दर्शन मुझे
उनके रूप में हुए
अपने घर को छोड़कर
मैं फिर कहां जाऊं
एक यही तो स्थान है
जहां मेरी समस्त जड़ें
गहरी जमी हुई हैं
अपने घर के मुख्य प्रवेश द्वार
के
चाहे तो बाहर
चाहे तो भीतर जो मुझे
मिलता है
उसका वर्णन शब्दों के
माध्यम से नहीं हो सकता
मैं कर भी दूं तो
उसकी अनुभूति का
आनंद जो मैं
अनुभव करती हूं
वह कोई उस हद तक
नहीं कर सकता।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals