मेरी घर वापसी तभी संभव है जब


0

घर में रहती हूं पर
सच में कोई पूछे तो
घर में नहीं रहती हूं
घर में रहते हुए भी
घर से दूर हूं
मेरी घर वापसी तभी संभव है
जब यह घर मुझे मेरे घर सा लगे
इसमें जो मेरा परिवार रहता है
वह मुझे परिवार का एक हिस्सा माने मुझे परिवार का सदस्य माने
मुझे परिवार की गतिविधियों में
शामिल करे
मुझे अपने साथ कहीं चलने को
कहे
मुझे अपने पास बुलाये
साथ में बिठाकर दिल की
बातें करे
मेरा हौसला बढ़ाये
मेरी इज्जत करे
मेरा स्वागत करे
यदि इनमें से कुछ भी होता
न दिखे तो
वह घर ही क्या है
वह रिश्ते ही क्या हैं
बस नाम के हैं
यह बात अलग है फिर भी
थोड़े बहुत तो कुछ काम के हैं
घर का अर्थ है कि
घर का हर सदस्य दूसरे का
बहुत नहीं तो थोड़ा बहुत तो ख्याल
रखे
उसे एक लंबे समय के लिए गर
किया नजरअंदाज तो
घर में रहते हुए भी
घर नहीं किसी एक बिल्डिंग में रहते हुए घर वापसी आखिरकार
कैसे संभव हो सकती है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals