मेरी क्रिसमस पर
दुआ है कि
इस संसार में हर कोई खुश रहे
किसी पर कोई दुख की छाया न पड़े
हर किसी को एक सफल जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो
हर किसी को अच्छे, प्यार और सहयोग करने वाले लोगों का साथ मिले
जिंदगी में किसी मुकाम को
हासिल न भी करें तो
निराश न हों
हर परिस्थिति में आशावादी
बने रहें
सफलता को उठाकर
एक किनारे पर रख दें और
एक सामान्य जीवन भी जो
जी लिया तो
इस प्रभु के उपहार के लिए
भगवान का कोटि-कोटि
बारंबार धन्यवाद करें
नकारात्मकता को खुद से दूर
रखने का प्रयास करें
कुछ न कुछ करते रहें
सकारात्मक, रचनात्मक,
ऊर्जा से भरा
ऐसा ही बहुत कुछ
प्यार पाना चाहते हैं तो
प्यार दूसरों को करना और
उसे बांटना भी सीखें
लेने से अधिक देने में
विश्वास रखें
हर पग पर कुछ न कुछ
सीखते रहें और
अपने ज्ञान और अनुभव को
बढ़ाते रहें।
0 Comments