मेरी इकलौती लिपिस्टिक


0

मेरी इकलौती लिपिस्टिक खत्म होने वाली है

जल्द ही बाजार में

किसी अच्छी कॉस्मेटिक्स की शॉप पर जाकर

वहां से अपनी पसंद की नई एक लिपस्टिक लानी पड़ेगी

लिपस्टिक के कितने रंग होते हैं

शेड्स होते हैं

साइज होते हैं लेकिन

मुझे तो मेरे होठों के रंग से

मिलती जुलती ही एक प्राकृतिक रंग में

यह चाहिए

इतना काफी होगा मेरे लिए

यह मेरे अधरों को कैसे

एकसार कर देती है

मेरे होठों का रंग बदल देती है और

मेरे चेहरे पर रौनक ला देती है

फूलों की एक बहार सी

मेरे लबों पर खिला देती है

एक मेरी लिपिस्टिक ही है जो

मेरे होठों के करीब आती है और

अपने रंगों की मेरे होठों के

कंवल पर बौछार कर देती है

मैं भी इसे चूम लेती हूं

अपना समझकर  

फिर यह मुझसे कुछ मांगती भी

कहां है

जो कुछ है इसके पास

वह मुझे देती ही है जैसे कि

अपना रंग, अपना निखार, अपना प्यार आदि

अपना सब कुछ तो यह मासूम मुझपर उड़ेल देती है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals