उम्र गुजरती चली जा रही है
एक बहते दरिया सी
लेकिन मैं एक किनारे सी
जहां थी
वहीं पर खड़ी हूं सदियों से
जो वक्त बीत गया
वह कभी लौटकर नहीं आयेगा
लेकिन इंतजार कर रही
इस उम्मीद से कि
मेरा पुनर्जन्म होगा इसी जन्म में
और वह भी
मेरे अपने खो चुके पुराने रिश्तों के साथ ही।
0 Comments