मुझे गर्व है अपने मां बाप पर


0

मुझे गर्व है और

बेहद खुशी भी कि

मुझे एक भगवान स्वरूप मां बाप मिले

अपने दोनों हाथ जोड़कर

प्रभु से प्रार्थना करती हूं कि

मेरे जैसे मां बाप ही

हर किसी को देना जिससे

कोई यह तो जान पाये कि

इस जीवन का सही अर्थ क्या है

उसे प्यार जैसे शब्द महज किताबी न लगें

यथार्थ में भी देख पाये

कोई इन शब्दों की सार्थकता

उन्हें जीवंत होते

मेरे मां बाप का साथ

कभी न कभी तो छूटना था लेकिन

यह थोड़ा सा जल्दी छूट गया

कारण अनेक हैं लेकिन

यह कहानी लम्बी है तो

क्या इसे बताना या

किसी को सुनाना या

बार बार दोहराना लेकिन

मां बाप की सेवा उनके जीते जी

खूब करें और

पुण्य कमायें

वह जो एक बार इस संसार से

चले गये तो

उन जैसा प्यार करने वाला

देखरेख करने वाला

अपना सब कुछ अपने बच्चों पर

न्योछावर कर देने वाला

कोई दूसरा इस जालिम दुनिया में

नहीं मिलेगा

मां बाप नहीं होंगे तो

जीने के लिए इस जीवन में कुछ

खास नहीं बचेगा

अपने बच्चों को उन्नति करता देख

जो चमक मां बाप की आंखों में

आती है

वह किसी अन्य के नहीं

उनका सिर जो गर्व से उठ जाता है और

सीना चौड़ा हो जाता है

वह किसी और का नहीं

आजकल बहुत से बच्चे हैं जो

भौतिकतावाद की दौड़ में अंधे होकर

अपने मां बाप की अवहेलना

कर रहे हैं

मेरी उनसे विनती है कि

ऐसा कदापि न करें

सब कुछ मिलेगा लेकिन

मां बाप दोबारा नहीं मिलेंगे

जीते जी उनकी देखभाल

ठीक प्रकार से करें

वह तुम्हें देखकर तुम पर

नाज करें और

तुम उन्हें देखकर गर्वित महसूस

करो।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals