बस इतनी सामग्री काफी है एक कवि के लिए


0

एक कवि के लिए
उसकी डायरी और पेन
कागज, कलम, दवात
यही सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं
तत्पश्चात मोबाइल भी
कागज नहीं होगा
कलम नहीं होगी तो
कोई कवि या लेखक अपने मन में सुबह शाम उमड़ती घुमड़ती
भावनाओं के सैलाब को कविता या लेख के रूप में कहां उतरेगा
कोई भी कविता या कहानी या
लेख व्यर्थ है गर
यह प्रकाशित होकर लोगों तक न
पहुंचे यानी
अपने पाठकगणों या श्रोतागणों तक जिसके लिए मोबाइल या लैपटॉप या कंप्यूटर का होना आवश्यक है
मुझे तो इन सब में मोबाइल का उपयोग बेहतर लगता है
नजर का चश्मा भी
जरूरी है
नहीं तो साफ साफ कुछ दिखेगा नहीं
घर से बाहर कहीं जाना हो तो
एक सुंदर सा बैग
उसमें एक फोल्डिंग छाता
एक पर्स में थोड़े से पैसे
एक कंघी
वही एक कॉपी, पेन,
ऐनक भी
जहां लगे कि पीने का पानी नहीं मिल पायेगा तो
पानी की एक बोतल या गिलास  
और हां पैरों में पहनी हुई एक
आरामदायक चप्पल भी
बस इतनी सामग्री काफी है
एक कवि के लिए
उसकी जीवन यात्रा को पूर्ण करने के लिए।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals