कुछ लोगों ने
यह ठान लिया है कि
वह यह सिद्ध करके ही दम लेंगे कि
यह एक गुलाब का फूल नहीं है अपितु एक कांटा है
यह जो भ्रम वह फैला रहे हैं
वह सीधे तौर पर उसके खिलाफ
एक साजिश है
यह हास्यास्पद है कि
दुनिया की भीड़ का
एक बड़ा हिस्सा भी
उनकी 'हां में हां' मिला रहा है और
वह गुलाब उन्हें भी एक कांटा ही
नजर आ रहा है
यह बात वह साबित करके
ही दम लेते दिख रहे हैं लेकिन
इससे उस गुलाब के फूल को
क्या फर्क पड़ा
उसे तो यह भली भांति मालूम है कि
वह क्या है
इस घटनाक्रम ने लेकिन
उसे सच्चाई से रूबरू अवश्य
करा दिया कि
उसका अपना कौन है और
उसके लिए कौन है पराया
फूल जिन्हें वह समझता रहा
अपनी बगिया का
दरअसल वह कांटे निकले
वह भी जहरीले, नुकीले और
जानलेवा।
0 Comments