न जाओ सैय्यां


0

तुम जा रहे हो

मुझे पता है और

अब की बार

यह भी अच्छे से पता है कि

इस बार तुम नहीं रुकोगे

तुमने अपना मन बना लिया है कि

तुम्हें अब जाना है

लौटकर भी कभी वापस नहीं आना है

दिल से उतर गई हूं मैं

दिल में बैठने से पहले ही

दूर का था यह रिश्ता तो

चल रहा था जैसे तैसे भी

तुमने बिना परखे ही मुझे

मेरी सारी हदें तय कर ली और

ठुकरा दिया मुझे

इतना सब होने पर भी

मैं तो तुमसे यही कहूंगी कि

न जाओ सैंया

अभी भी समय है

अपनी सोच की दिशा बदल लो

मेरे पास वापस आ जाओ और

थाम लो मोरी बैयां

तुम कहने से भी नहीं मान रहे

अपने मन की कर रहे हो और

मुझे बिसरा रहे

तुम मेरा दिल तोड़ रहे हो और

मेरी जिन्दगी में लगा रहे हो आग

तुम आंखों से ओझल हो रहे हो

हमेशा के लिए मुझसे जुदा हो

रहे हो

जिन्दगी रहते

फिर कभी नहीं मिलोगे लेकिन

फिर भी मैं करूंगी तुम्हारा

आखिरी सांस तक इंतजार

मेरे जीवन में रहेगी एक आस

एक बार फिर से चले आओ और

मेरा हाथ थाम लो

जो फिर मेरा दामन छुड़ाकर

कहीं मुझसे दूर भागोगे

मैं तो फिर से दोहराऊंगी वही

पुरानी बात कि

न जाओ सैंया

छोड़कर मेरा साथ

थामे रहो मेरा हाथ

चलते रहेंगे फिर हम उम्र भर

तारों की छैयां छैयां

थामकर एक दूसरे की बैय्यां।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals