तेरी मोहब्बत के असर का


0

मेरे हाथ में तेरा हाथ है

आसपास एक नये जीवन का सवेरा और रोशनी भरी खुशियों का भी

बसेरा है

तेरी हथेलियों पर मेहंदी रची है

उसके रंग की तरह ही

हमारी मोहब्बत भी परवान

चढ़ी है

तेरे हाथों की चूड़ियां जो

बार-बार खनक उठती हैं तो

मेरे दिल की धड़कनें भी

उनके साथ ताल से ताल मिलाती

धड़क उठती है

तेरे साथ मेरी जिंदगी के सफर की

हो रही एक नई शुरुआत है

जिंदगी जीने में अब मजा

आ रहा है

तेरी मोहब्बत के असर का

यह एक कभी न खत्म होने वाला सिलसिला है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals