तुम्हारा खत एक सच्चे मोतियों की माला है


0

तुम्हारे खत को
पढ़ते ही
खुशी के आंसू छलक
आते हैं
दिल गदगद हो जाता है
मन प्रफुल्लित हो जाता है
कोई तो है
इस दुनिया में जो
मुझ बदनसीब को
इतना प्यार करता है
इतना याद करता है
मेरा इतना ख्याल रखता है
तुम्हारे खत का
हर एक लफ्ज
सीप में छिपे हुए मोती के समान है
जो मेरे को उपहार स्वरूप
भेंट किया जाता है
यह एक सच्चे मोतियों
की माला है
जिसे धारण कर मैं
प्रेम की अनुभूति से
हर पल होती रहती हूं
अभिभूत।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals