जीवन के सही अर्थ और उद्देश्य को समझे


0

लहू
शिराओं में बहने के लिए है
किसी निहत्थे पर वार करके
पानी की तरह बहाने के लिए नहीं
कितनी छोटी सी यह बात है कि
जिंदगी मिली है तो
सब मिलजुल कर, हंसी खुशी व
एक दूसरे को सहयोग करके रहो लेकिन
जब नहीं समझ आये यह बात
कुछ लोगों को सीधे तरीके से
सिर से पानी जो गुजर जाये तो
बहुत से और तरीके होते हैं
ऐसे सिरफिरों की अक्ल दुरुस्त
करने के
देश की रक्षा करना
हर नागरिक का परम कर्तव्य है
आज के समय की मांग है कि
अमन चैन शांति का परचम
फहराने के लिए
हर कोई अपनी क्षमतानुसार
सहयोग दे
जीवन मिला है तो
उसके सही अर्थ और
उद्देश्य को समझे
इसे बेमकसद के कार्यों में
यूं ही व्यर्थ न बर्बाद करे।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals