जीवन की एकरसता से गर किसी को परहेज नहीं तो फिर


0

जीवन की एकरसता से

तात्पर्य है कि

जीवन का दायरा

खुद तक सीमित हो जाना लेकिन

एकरसता का भी अपना एक अलग ही स्वाद और रस है

वाद्य यंत्र एक बजाया या अनेक

फूटेंगे उससे संगीत के स्वर ही

सारे वाद्य यंत्रों को बजाने के कई बार हम ज्ञाता भी नहीं होते

एक वाद्य यंत्र ठीक से बजाना जान लें तो 

यह भी एक काबिलियत को ही दर्शाता है 

कमरे से बाहर झांकने के लिए कई खिड़कियां हैं

एक से झांका या दूसरी से

नजारा बाहर का आंखों में लगभग एक सा ही कैद होगा

एकरसता, नीरसता सा सरसता

यह केवल भ्रम पैदा करता

एक शब्दों का जाल भर है

कई बार एकरसता जीवन में एक ठहराव, निश्चितता और 

परम संतुष्टि की मानसिक स्थिति भी होती है

हर किसी को अपने तरीके से अपना जीवन व्यतीत करने का 

पूर्ण अधिकार है जीवन के कैनवास पर बहुत अधिक

रंग भरने से भी आखिरकार

हाथ कोई रंग नहीं लगता

हो सकता है यह कोई सुंदर कलाकृति न बनकर

कोई विकृत रूप लेकर ही अंतत: उभरे 

एक सादे कागज पर एक छोटा सा स्केच 

शायद मन को ज्यादा सुकून

दे जाये

सब कुछ किसी की सोच पर निर्भर करता है

जीवन की एकरसता से गर किसी को परहेज नहीं तो फिर

इससे अधिक सुंदर मनोस्थिति फिर किसी की शायद और कोई नहीं।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals