किसी की मुस्कुराहट होती है एक सांकेतिक भाषा सी ही


0

वह जब भी
मेरे करीब आता है
अपनी आंखों से मेरी आंखों को
मिलाता है तो
बरबस ही मुस्कुरा जाता है
बस मुस्कुराने भर से ही
वो न जाने कितनी अनकही
दिल की बातें
बिना कुछ बोले भी कह जाता है
किसी की मुस्कुराहट भी तो होती है एक सांकेतिक भाषा सी ही जो
यह संदेश देती है कि
जो व्यक्ति आपको देखकर
एकाएक मुस्कुरा उठता है
वह आपसे दिल की गहराइयों से बेइंतहा मोहब्बत करता है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals