कभी कोई बीमार न हो
अस्पताल में भर्ती न हो
जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई
उसे कभी न लड़नी पड़े
भगवान सबका भला करें
सब पर रहम करें
सबको एक खुशहाल जिंदगी दें
किसी को मौत से रूबरू होने का
जो भयावह मंजर कभी देखना भी
पड़ जाये तो
वह मरीज जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर सकुशल वापस लौट आये
उसे बस कुछ हो न जाये
कुछ अप्रिय अपने किसी प्रियजन के साथ कभी घटित न हो
यहां अपना पराया क्या
किसी के साथ ऐसा हादसा
कभी न हो
किसी दुश्मन के साथ भी नहीं
कभी भी लेकिन
कोई व्यक्ति ऐसी
विषम परिस्थितियों से
घिर जाये तो
सबका फर्ज है कि ऐसे लोगों का
हौसला लगातार बनाये रखें
वह जल्द ठीक हो जायेंगे
अवश्य ठीक हो जायेंगे
हर हाल में ठीक हो जायेंगे
बहुत जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर वापस जायेंगे
अपना काम कर पायेंगे
एक सामान्य जीवन को
फिर से जी पायेंगे
इस तरह का ढाढ़स बंधाते रहें
किसी की उम्मीद कभी न तोड़ें और
जब कोई खुद से पराजित
सा महसूस करे तो
ऐसे में तो बिल्कुल नहीं
गर ऐसा किसी ने किया तो
यह कृत्य महापाप की श्रेणी में
आयेगा और
प्रकृति समय आने पर
ऐसे पापियों को उनके पापों का उचित दंड देगी।
0 Comments