कहानियां लिखने जो बैठी तो


0

कहानियां बहुत हैं सुनाने के लिए

लिखने जो बैठी तो

कलम की स्याही और कागज के

टुकड़ों की कतरनें कम पड़ जायेंगी

दर्द भरी कहानियों से हमेशा

बेहतर होती हैं

परियों की कहानियां

राजा रानी की कहानियां

किसी भूत प्रेत की कहानियां

थोड़ा रोमांचिक करती हैं

घर बैठे ही एक रहस्यमयी दुनिया की

सैर करा लाती हैं

मन में एक उत्तेजना की तरंग भर

देती हैं

कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करती हैं 

उम्र चाहे कोई भी हो क्यों न फिर

हम पढ़ें और लिखते रहें अपने

जीवन की आखिरी सांस तक

कहानियां और

कहानियों का यह रोमांचक सफर जारी रखें।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals