एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाये हर व्यक्ति


0

एक बहुमूल्य गहने की तरह है

आपका स्वास्थ्य

सदैव प्रयत्नशील रहें कि

यह खोने न पाये

एक बार खोया हुआ पैसा बेशक

मेहनत से वापस मिल सकता है

लेकिन एक बार अस्वस्थ हो गये तो 

दोबारा स्वस्थ होना एक मुश्किल कार्य है 

स्वास्थ्य बिगड़ने पर जो

समय, पैसा आदि चिकित्सा संबंधी खर्चों पर

व्यय होगा

वह क्या अच्छा हो

अपने को समय रहते

स्वस्थ रहने पर खर्च किया जाये

अपनी दिनचर्या को ठीक किया जाये सादा भोजन व

स्वच्छ जल को ग्रहण किया जाये

मौसमी फल, सब्जियां,

भांति भांति के अनाज, दालें यानी पौष्टिक स्वास्थ्यवर्धक आहार को

प्राथमिकता दी जाये

थोड़ा सा व्यायाम किया जाये

भारी भरकम नहीं

हल्का फुल्का सही

बिना बात के ज्यादा तनाव में न

रहा जाये

समय समय पर अपने चिकित्सक से परामर्श लिया जाये

किसी भी बीमारी या

शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक

स्तर के बदलाव को नजर अंदाज न

किया जाये

उसे तत्काल प्रभाव से वही की

वही ठीक कर लिया जाये

अपनी जीवन शैली में

सुधार किया जाये

हर किसी से थोड़ा हंसा

बोला जाये

जो कुछ भी शरीर को हानि

पहुंचाये

ऐसे तत्वों से अलग रहा जाये

जंक फूड को अलविदा कहा जाये

एक कोल्ड ड्रिंक के स्थान पर

नींबू पानी या नारियल पानी पीया

जाये

प्रकृति के समीप जाया जाये

ताजे भोजन को तत्काल प्रभाव से

खाया जाये

भोजन की थाली में

बदल बदल कर हर तरह के

व्यंजनों का स्वाद लिया जाये

बशर्ते वह पौष्टिक भी हो

हर व्यक्ति की संरचना है

फर्क

जो जिसके लिए हो सर्वश्रेष्ठ

उसे ही स्वीकारा जाये

इस तरह के मशवरों का कोई

अंत नहीं लेकिन

एक स्वस्थ जीवन शैली

को हर व्यक्ति द्वारा

अपनाया जाये।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals