एक वादा


0

वादा करो कि

तुम मेरा साथ कभी नहीं छोड़ोगे

मेरे जीवन की आखिरी सांस तक

मेरे साथ रहोगे

इस जन्म की तरह हर जन्म में मेरे साथी बनोगे लेकिन

ऐसा होता कहां है

सपनों की बातें हैं यह सब तो

हकीकत से एकदम परे लेकिन

एक बात मेरी सुने कोई कि

हकीकत का रूप इतना बदशक्ल हो तो

उसके साथ भी कौन जीना चाहेगा

मैं तो जो जिन्दा हूं तो

अपने सपनों के दम पर ही

मेरे सपनों की दुनिया सच में

बहुत सुंदर है

यथार्थ में जो अभिलाषायें

पूर्ण नहीं हो पाती

वह सब सपनों में पूरी होकर

मुझे प्राप्त हो जाती है तो

मेरे सपनों

तुम से मैं आज एक वादा करती हूं कि

मैं सपने देखने तो कभी नहीं छोडूंगी

एक यही तो मेरे सच्चे दोस्त हैं जो

मेरी हर बात मानते हैं और

मेरी आकांक्षाओं को पूरा करने में

लगे रहते हैं।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals