एक मसीहा है यह


0

लाइटहाउस

अंधकार में प्रकाश भरता है

जल मार्ग को प्रकाशित करता है

जहाजों को,

उसमें सवार मुसाफिरों को

राह भटकने से बचाता है

उन्हें मंजिल तक पहुंचाने में

उनकी मदद करता है

निराशा के अंधकार में

आशा का एक दीपक

जलाता है

पानी से भरे जलाशय में

एक रोशनी का दर्पण

उतारता है

नाउम्मीदी में

उम्मीद की एक झिलमिलाती सी

किरण लहराता है

एकाकीपन का अहसास हो जब तो

एक मार्ग प्रशस्त करता

एक मसीहा है यह।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals