एक नहीं दो गिफ्ट


0

सैम देखो मम्मा तुम्हारे लिए क्या लाई है। मेरा बेटा एक सरप्राइज गिफ्ट बिना किसी खास वजह के पाकर बेहद खुश और उत्साहित दिख रहा था। आज मैंने मार्केट से एक नहीं दो गिफ्ट लिए थे। शॉप से खरीदते समय एक अपने लिए भी पैक करवा लिया था। मेरे अंदर भी तो कहीं एक बच्चे का दिल धड़कता है ना और फिर मुझे भी तो कोई कहां है कहीं कुछ भी देने वाला। मैं और मेरा बेटा इस दुनिया में नितांत अकेले हैं। सैम भी तो अभी एक नासमझ बच्चा ही है। इतना बड़ा और समझदार थोड़ी ही न हुआ है कि बाजार जाकर अपनी मम्मा के लिए गिफ्ट खरीद सके। यह दूसरा गिफ्ट है तो मेरे लिए लेकिन सैम को यह मेरे वाला गिफ्ट भी चाहिए होगा तो मैं दे दूंगी। आखिर सैम के सिवाय मेरा इस भरी पूरी दुनिया में कोई दूसरा है ही कौन।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals