एकांत मन की एक स्थिति है


0

एकांत का अर्थ
यह होता है कि
जब भी संयोगवश यह मिले तो
इसका भरपूर सदुपयोग करना
एकांत में
कुछ पाने का प्रयत्न करना चाहिए
कुछ खोने का नहीं
दुनिया की भीड़
हमें कुछ नहीं देती है लेकिन
कोई व्यक्ति चाहे तो
वह इसके बीच रहकर भी
बहुत कुछ सीख सकता है
जंगल में जाने से भी
किसी को एकांत की प्राप्ति नहीं हो सकती
जंगल के किसी गुफा में
तप करने से भी
मन की शांति नहीं मिलती
एकांत तो एक कमरे में या
दुनिया के मेले के बीच रहकर
कहीं भी अनुभव किया जा सकता है यह तो मन की एक स्थिति है
एकांत में
अपनी सोच को सकारात्मक
रखकर
कुछ पाने की ही निरंतर चेष्टा
करते रहें
एकांत हो या
न हो
नकारात्मकता को खुद से
दूर रखने का भरसक
प्रयत्न सदैव करें।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals