एकतरफा रिश्ते


0

एक के दिल में हो प्यार

दूसरे के दिल में तकरार

एकतरफा रिश्ते भी

देखा जाये तो

कितनी कोशिश करने पर भी

चला नहीं करते

एक दरवाजा खोले

दूसरा बंद करे

एक आगे बढ़ने के लिए कदम बढ़ाये

दूसरा धक्का मार उसे पीछे हटाये

एक बोलने की कोशिश करे

दूसरा उसे चुप कराये  

एक प्यार करे

दूसरा उसे धिक्कारे

एक रिश्ते को जोड़े

दूसरा उसे हरदम ही तोड़े तो

ऐसे एकतरफा संबंधों का

हश्र अंत में क्या होगा

खून का

दिल का

आत्मा का संबंध होते

हुए भी

अफसोस लेकिन एक के लगातार ही आक्रामक और खराब

व्यवहार के कारण रिश्ते का एक दिन आखिरकार अंत होगा।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals