अपने घर या मन के कमरे का दरवाजा बंद कर दो


0

अपने घर के कमरे का
दरवाजा बंद कर दो और
अपने मन के कमरे के दरवाजे का भी दुनिया के अनचाहे शोर से खुद को
बचाने के लिए
तन को आराम देने के लिए
मन को शांति पहुंचाने के लिए और
रूह को सुकून में लाने के लिए
यह जब तब करना जरूरी है
किसी के कटु वाक्यों के प्रहारों से
बचने के लिए
किसी की तिरछी निगाहों के बाणों से खुद को संरक्षित करने के लिए
किसी के अपमानजनक व्यवहार के  
कोड़े की मार के कहर से दूर भागने
के लिए
किसी के आत्मघाती प्रहार से खुद को टालने के लिए
ऐसी न जाने कितनी ही अनचाही परिस्थितियों से खुद को सुरक्षित
रखने के लिए
कई बार या अधिकतर खुद को
किसी गुप्त स्थान पर कैद कर
लेना चाहिए
कोई किसी भी तरह का फंदा
डालकर उसमें जो फंसाने की कोशिश करे तो
उसका यह प्रयास विफल कर दें
उलझन भरी राहों से खुद को बचाते हुए बाहर निकालें
दुविधाओं के जाल में फंसे नहीं
शुरू की अवस्था में बेशक यह सब रोमांचक लग सकता है लेकिन
इसका परिणाम घातक, दुखद और
दिल को एक तीर सा बेंधता हुआ होता है समस्याओं को जड़ से समाप्त करना
एक अत्यंत कठिन कार्य है लेकिन जितना हो सके उनसे खुद को बचायें कुछ हद तक उनसे छुटकारा पाया जा सकता है और
इसका एकमात्र उपाय है
जहां मन मिलता न दिखे
वहां से तुरंत हट जायें और
खामोशी से
घर या मन के कमरे का दरवाजा
तत्काल प्रभाव से बंद कर लें।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals